चुनाव

 मुश्किल है तो क्या, 

पार तो पाना होगा।

मंजिल नहीं तो क्या,

चलते तो रहना होगा।


नदी पहाड़ से गिरती है:

कहाँ कुछ तय करती है,

किस बाधा से पाला पड़ेगा!

वह अविरल बहती है 

और जमीनें उपजाऊ करती है।


हमारा ठहर जाना सरल है;

किंतु ! उसके परिणाम:

असंतुष्टि भरे होंगे,

जो हमारे मानस को कचोटेगा ।


चुनना ही है,

तो चलते रहना ही चुन लेंगे।

परिणाम! सफलता ना सही

किंतु संतुष्टि भरे होंगे,

जो मानस पीड़ा से बचायेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीव

वेदना

भटकाव