जीव

जीव का आधार अध्यात्म है;

जिस प्रकार ध्यान का आधार ध्येय है।


अध्यात्म अनुमान का विषय नहीं है; यह दृश्य और दुष्टा का विषय है।

जिस प्रकार अंधेरे में पड़ी रस्सी सर्प लगती है, वही प्रकाश उसका असली रूप दिखता है। 

अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ता ही अध्यात्म है।


इन्द्रियां जो विषयों के अधीन है;उन्हें वासना से विवेक की और ले जाकर सहज निष्कामता की और बढ़ना ही जीवन है। 


जब इंद्रियां अपने विषयों का अनुभव करती है। उस समय होश में रहकर उनका अनुभव करना विवेक है और उनका बेहोश अनुभव करना वासना है। 

उदाहरण;

विवेकानंद से पूछा गया था क्या आपको कामुकता परेशान करती है - हां, परेशान करती है लेकिन जब कामुकता मेरे द्वार पर आती है तो मैं दरवाजा नहीं खोलता।


मैं क्या हूँ! जैसे प्रश्न अस्तित्व हीनता का भाव दर्शाती है।

इस भाव का त्याग कर,

इस सृष्टि से प्राप्त हुए ज्ञान से इस सृष्टि की बेहतरी के लिए अपनी योग्यता अनुसार कार्य करता है।

तब मैं क्या हूँ! जैसे सवाल महत्व हीन हो जाते हैं।

फिर भी वेदांत अनुसार;

जीव का ब्रह्म /प्रकृति/ आत्मा में विलीन हो जाना है 

र्थात हम शून्य है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वेदना

भटकाव