रंग

 रंग लाए हो ?

श्वेत से ही रंगना।

 लाल और काला

बहुत तंग करते हैं।


कुछ समय ही सही,

सत्व गुण अनुभूत होगा

श्वेत से ही रंगना।


रजस् और तमस्

की ओर रूझान  

हर मानस में रहते हैं।


सच कहूँ तो हम

तीनों में संतुलन कर

इनके संग कहाँ चलते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीव

वेदना

भटकाव